September 8, 2024, 5:40 am
spot_imgspot_img

युवक की हत्या कर कचरे में डाल किया आग के हवाले

जयपुर। सांगानेर सदर थाना इलाके में एक युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी है। पहचान के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस के अनुसार तिवारी वाला बालाजी के पास एक 20 से 25 वर्षीय युवक का अधजला शव पड़ा मिला। मृतक के दाएं हाथ में कड़ा पहना हुआ है। हुलिए से मृतक मजदूर प्रतीत हो रहा है। घटना बुधवार सुबह करीब 6 बजे की है। शव पड़ा देखकर मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। पुलिस ने आस-पास के लोगों से मृतक को लेकर जानकारी जुटाई , लेकिन किसी ने भी उससे पहचानने से इंकार कर दिया। मौके पर पेट्रोल-डीजल जैसा पदार्थ डाल कर जलाए जाने के कोई साक्ष्य नहीं मिले है।

थानाधिकारी पूनम चौधरी ने बताया कि इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक की अन्यत्र हत्या करने के बाद उसकी पहचान मिटाने के लिहाज से कचरे के ढेर में पटक कर आग के हवाले कर दिया गया। आग से युवक का शव आधा जल गया। मृतक की पहचान के लिए शहर के गुमशुदा लोगों की भी जानकारी जुटाई है, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई। मौके से एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाए है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles