जयपुर। गोपाल सेवा भाव ट्रस्ट की तृतीय श्याम भजन संध्या और फागोत्सव इंदिरा गांधी नगर के सेक्टर तीन स्थित रिद्धि सिद्धि मैरिज गार्डन में मनाया गया। ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी डॉ अशोक दुबे ने बताया कि मुख्य अतिथि हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य आचार्य थे। ट्रस्ट के संरक्षक अखिल शुक्ला ने उनका अभिनंदन किया। अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा स्वरचित भजन सुनाया।
भजन संध्या में गायक पुरुषोत्तम ब्रजवासी, मनोज पारीक, आशीष शर्मा, खुशी, खुशबू चौहान ने अपनी प्रस्तुति दी। कृष्ण सुदामा संवाद, बजरंग बली की झांकी सजाई गई। अबीर-गुलाल से होली खेली।
गोपाल सेवा भाव ट्रस्ट के ट्रस्टी कपिल पचौरी, मनीष शर्मा, दीपक कराडिय़ा, पुनीत जैन, आशीष शर्मा, भुवनेश अग्रवाल, माधव मिश्रा, कृष्ण दत्त झालानी, पुरुषोत्तम सिंह, अमित मिश्रा, बृजेश सोनी उपस्थित रहे।