जयपुर। मानसरोवर थाना इलाके में एक युवक अपने साथियों के साथ कार रेंट पर लेकर गया, लेकिन वापस नहीं लौटाई। पीड़ित ने पुलिस की मदद से कार को बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार अशोक विहार विस्तार गोपालपुरा बायपास निवासी हिम्मत सिंह चौधरी ने मामला दर्ज करवाया कि वह एक कार रेंट कंपनी चलाता है।उसके पास गौरव व उसके साथी आए और एक कार रेंट पर लेकर चले गए।
एक दिन गुजरने के बाद भी आरोपियों ने कार को जमा नहीं करवाया। चोरी का शक होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने लोकेशन की मदद से एक स्थान पर कार को रुकवा लिया और आरोपी को पकड़कर पूछताछ की। मालिक को उनकी कार सकुशल लौटा दी। पुलिस ने आरोपियों को शांति भंग में पकड़ लिया।