October 18, 2024, 9:52 pm
spot_imgspot_img

सहकर्मी से परेशान होकर महिला ने खाया जहर

जयपुर। मालपुरा गेट थाना इलाके में सहकर्मी से परेशान होकर महिला ने जहर खाने का मामला सामने आया है। पीडिता का आरोप है कि पीछा कर सहकर्मी उससे छेड़छाड़ करता था और फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव बनाता था। इस संबंध में पीड़िता ने आरोपित सहकर्मी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है।

जांच अधिकारी एएसआई लाल चन्द ने बताया कि सांगानेर निवासी 26 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि वह सांगानेर स्थित एक कंपनी में नौकरी करती है। उसकी कंपनी में पवन भी साथ काम करता है और सहकर्मी होने के कारण दोनों की आपस में बातचीत थी। आरोप है कि सहकर्मी पवन आए दिन पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। कई बार मना करने के बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

छेड़छाड़ करने के साथ ही फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव बनाने लगा और परेशान होने पर पति को बताया। पति के समझाने की कोशिश करने पर आरोपित ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। सहकर्मी से परेशान होकर जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। हालत में पूरी तरह से सुधार होने पर आरोपित पवन के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles