September 22, 2024, 1:26 am
spot_imgspot_img

दुपहिया वाहन चुराने वाले दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

जयपुर। सांगानेर थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चुराने वाले दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के पांच दुपहिया वाहन बरामद किए गए है। पुलिस की प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया है कि वाहन चोरों ने जयपुर शहर में बारह से अधिक दुपहिया वाहन चोरी करना कबूला है। दोनों वाहन चोरों ने नशे और अपने शौक के लिए वाहन चोरी करना स्वीकार किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि सांगानेर थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चुराने वाले वाहन चोर अमन खान व मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर चोरी के पांच वाहन जब्त किए। दोनों बदमाश शातिर वाहन चोर हैं इन के खिलाफ एक दर्जन वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं।

बदमाश पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं। इनकी दो साल में कई बार जमानत हुई है। जमानत पर बाहर आते ही शोक को पूरा करने के लिए वाहन चोरी करने लग जाते हैं। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles