October 19, 2024, 6:07 pm
spot_imgspot_img

नहीं चाहिए स्मार्ट सिटी,बेसिक सिटी ही दे दो सरकार: डॉ सुनील धायल

जयपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार विंग डॉ सुनील धायल ने सरकार और स्थानीय नगर निगमों को आड़े हाथों लेते हुए कहा की हैरिटेज और ग्रेटर नगर निगम के क्षेत्रों में थोड़ी सी बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा। स्मार्ट सिटी बनाने के थोथे दावों की पोल खुल चुकी है। जयपुर का कोई इलाका ऐसा नहीं है की बारिश के पानी के निकासी की सही बंदोबस्त हो।

सारा प्रशासन एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा कर अपनी जिम्मेदारियां से मुंह मोड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी लगातार प्रशासन को स्मार्ट सिटी जयपुर की स्मार्ट स्पेस टेक्नोलॉजी से बनी सड़कें जो चांद की सतह की तरह हो गई उनकी लोकेशन और फोटो भेज रही है और कार्रवाई की अपील कर रही है। डॉ धायल ने आगे बताया की आम आदमी पार्टी जयपुर नगर निगम का चुनाव लड़ने जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles