जयपुर। अजमेर रोड महिंद्रा सेज स्थित सिद्धिविनायक सामुदायिक केंद्र में गायत्री परिवार की युवा इकाई दिया की ओर से महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। ममता त्रिपाठी ने महिलाओं की वर्तमान समस्याओं और उनके आध्यात्मिक समाधान पर चर्चा की।
मुख्य वक्ता संदीप त्रिपाठी ने महिलाओं से वर्तमान समस्याओं और चुनौतियों पर बात की। मुख्य रूप से स्वास्थ्य के साथ वर्तमान समय में बच्चों की परवरिश और उन्हें संस्कारवान बनाने पर जोर दिया।
स्वास्थ्य के लिए अपने बच्चों को पैकेट बंद फूड और स्ट्रीट फूड की जगह घर का बना सात्विक भोजन खिलाने का आग्रह किया। सभी महिलाओं को गायत्री मंत्र लेखन की पुस्तकें नि शुल्क भेंट की और मंत्र लेखन के लिए प्रेरित किया।